Sawan Ki Barse Badariya Lyrics

 

“Sawan Ki Barse Badariya”

सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया
भीगी चुनरिया माँ की भीगी चुनरिया
भीगी चुनरिया माँ की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया..

लाल चोला मइया का चम-चम चमके
माथे की बिंदिया भी दम-दम दमके..

लाल चोला मइया का चम-चम चमके
माथे की बिंदिया भी दम-दम दमके..
हाथों में झलके मुंदरिया
माँ की भीगी चुनरिया..
सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया..

छाई हरियाली झूमे अम्बवा की डाली
होके मतवाली कुके कोयलिया काली..

छाई हरियाली झूमे अम्बवा की डाली
होके मतवाली कुके कोयलिया काली..
बादल में कड़के बिजुरीया
माँ की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया..

ऊँचा भवन तेरा ऊँचा है डेरा
कैसे चढ़ूँ पाँव फिसले है मेरा..

ऊँचा भवन तेरा ऊँचा है डेरा
कैसे चढ़ूँ पाँव फिसले है मेरा..
टेढ़ी-मेड़ी है डगरिया
माँ की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया..

काली घटा पानी भर – भर के लाई
झूला झूले वैष्णो माई..

काली घटा पानी भर – भर के लाई
झूला झूले वैष्णो माई..
हम सब पे माँ की नज़रिया
माँ की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया..

सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया
भीगी चुनरिया माँ की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया..

 

About Bhushan Dua Lyrics

Artist: Bhushan Dua
Album: Chale Shiv Ke Diwane
Lyricist: Balbir Nirdosh
Release date: July 4, 2000
Label: T-Series
Genre: Devotional

Leave a Comment